22 जुलाई 2014 - 17:43
ईरान एशियाई देशों के साथ संबंध विस्तार का इच्छुक।

राष्ट्रपति ने का है कि संसार के सभी देशों विशेष कर एशियाई देशों के साथ संबंध, इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

राष्ट्रपति ने का है कि संसार के सभी देशों विशेष कर एशियाई देशों के साथ संबंध, इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में म्यांमार के राजदूत युवांग ख़ीन सू के प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए राजनैतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में ईरान व म्यांमार के संबंधों में विस्तार की आशा जताते हुए कहा कि इस देश में सुरक्षा, स्थिरता और सामाजिक एकजुटता स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईरान को आशा है कि म्यांमार में रहने वाले अल्पसंख्यक विशेष कर मुसलमान बिना किसी समस्या के अपना जीवन जारी रख सकेंगे।
इस भेंट में म्यांमार के राजदूत युवांग ख़ीन सू ने दोनों देशों को एक दूसरे का मित्र बताते हुए आपसी संबंधों में विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।